यह लेख पढ़कर आपके अंदर बॉडी बनाने की आग पैदा हो जाएगी

दोस्तों आजकल Bodybuilding Sports बहुत प्रचलित हो गया है। अपने आस-पास जब भी कोई किसी Bodybuilder को देखता है, तो उसके मन में भी Gym Join करने का ख्याल जरूर आता है। लोग दूसरों की बॉडी देखकर Gym तो Join कर लेते हैं। लेकिन जानकारी ना होने के कारण बहुत जल्दी जिम जाना छोड़ भी देते हैं। बॉडी बनाने के लिए कोई उम्र मायने नहीं रखती है। आज हम आपको एक मारवाड़ी पति-पत्नी की फिटनेस की यात्रा के बारे में बताएँगे। इस कपल ने कैसे शानदार बॉडी बनाई और अपने आपको इस मुकाम तक पहुँचाया की आज वो दोनों एक Professional Trainers बन गए हैं।




इनका नाम है आदित्य शर्मा और गायत्री शर्मा। यह दोनों 40 साल के हैं। इन दोनों ने ना केवल अपना वजन कम किया बल्कि करोड़ों लोगों के सामने एक उदाहरण पेश किया की अच्छी बॉडी कोई भी बना सकता है। आइये जानते हैं आदित्य को फिटनेस का जूनून कैसे सवार हुआ। आदित्य को उनकी Shirts फिट नहीं आती थीं। उनका वजन बहुत बढ़ गया था। उन्हें खुद को इस रूप में देखकर अच्छा नहीं लगता था। तो उन्होंने अपना वजन कम करने का निर्णय लिया। आदित्य ने Fat युक्त आहार खाना बंद कर दिया। वह अपनी डाइट में पनीर, सोयाबीन और उबली दालों जैसी पौष्टिक चीजें खाने लगे। साथ ही वह रोजाना एक्सरसाइज भी करते थे।



शुरुआत में उनकी माँ को यह अच्छा नहीं लगा की उनका बेटा अब उनके हाथ का खाना नहीं खाता है। लेकिन आदित्य ने वजन कम करने अपना गोल पक्का कर लिया था। कुछ ही महीनों में आदित्य ने 20 किलोग्राम वजन कम कर लिया। इसके साथ ही उनके शरीर में Fat की मात्रा 8% कम हो गयी। अब आदित्य का वजन कम हो चुका था। आदित्य ने अब खुद को दूसरा गोल दिया - Lean Muscles बनाने का। आदित्य जिम में खूब मेहनत करने लगे और बहुत अच्छी बॉडी बना ली।


आदित्य की इस फिटनेस की यात्रा में उन्हें मोटीवेट करने वाली उनकी पत्नी गायत्री थी। उन्होंने ना केवल आदित्य को मोटीवेट किया बल्कि खूब भी अपना वजन कम करके एब्स वाली अच्छी बॉडी बनाई। उनकी पत्नी ने एक अच्छे Institute से Nutrition Expert का कोर्स भी किया। आज आदित्य और गायत्री Professional Trainers और Nutrition Experts हैं। 

तो देखा दोस्तों अपनी जिंदगी को बदलने के लिए आपका एक लक्ष्य को निर्धारित करना कितना जरुरी होता है। आप भी अपना फिटनेस लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी बॉडी को पूरा बदल लें। अगर आप मुझसे कुछ सुझाव या पूछना चाहते हैं, तो कमेंट करें। मैं आपके सभी सवालों को उत्तर जरूर दूंगा। 

No comments

Powered by Blogger.