पेट कम करने की असरदार एक्सरसाइज - Pet Kam Karne Ki Exercise

Pet Kam Karne Ki Exercise - दोस्तों आजकल लोग पैसा कमाने में इतना व्यस्त हो गए हैं कि उन्हें अपनी सेहत के लिए समय ही नहीं मिलता है। आपको याद होगा हम लोग अपने बचपन में दोस्तों के साथ क्रिकेट, फुटबॉल, खो-खो, कबड्डी, पकड़न-पकड़ाई जैसे ना जाने कितने खेल खेलते थे। इनसे हमारा शरीर चुस्त व तंदरुस्त रहता था। लेकिन आजकल के बच्चे मोबाइल व कंप्यूटर पर ही खेल खेलते हैं। ऐसा करने से बच्चे मानसिक व शारीरिक रूप से कमजोर हो जाते हैं। शारीरिक गतिविधि ना होने के कारण वजन भी बढ़ जाता है।

pait kam karne ki exercise
Pait Kam Karne Ki Exercise
आजकल तो ज्यादा उम्र के लोग भी मोटापे की समस्या का शिकार हो रहे हैं। इसलिए आज मैं आपको पेट कम करने की कुछ आसान व असरदार एक्सरसाइज बताऊंगा। इन्हें रोजाना करने से आप अपना वजन आसानी से कम कर सकते हो।

पेट कम करने की असरदार एक्सरसाइज - Pet Kam Karne Ki Exercise

पेट कम करने के लिए जितना जरुरी एक्सरसाइज करना है उतना ही जरुरी अच्छी डाइट खाना भी है। आपको अपनी डाइट में से तला हुआ और ज्यादा वसा युक्त आहार जैसे - पिज्जा, बर्गर, चाउमीन, समोसा आदि चीजों को हटाना होगा। अपने खाने में सलाद, उबली दालें, पनीर, हरी सब्जियां और अंकुरित अनाज का सेवन करें। तो आइये जानते हैं Pet Kam Karne Ki Exercise के बारे में।  

1. रस्सी कूदना - Pet Kam Karne ke Liye Exercise

Pet Kam Karne Ki Exercise - Rope Jumping
Pet Kam Karne Ki Exercise - Rope Jumping
दोस्तों रोजाना 10-15 मिनट रस्सी कूदने से पेट के साथ-साथ पूरे शरीर की चर्बी कम हो जाती है। अगर आप जल्दी से फिट व तंदरुस्त बॉडी बनाना चाहते हो, तो रोजाना सुबह या शाम को रस्सी जरूर कूदें। रस्सी कूदने से आपकी टांगों की मांसपेशियां भी मजबूत बनेंगी। शुरुवाती दिनों में आपके पैरों में थोड़ा दर्द होगा लेकिन कुछ दिनों बाद यह गायब हो जायेगा। 

2. सीढ़ियां चढ़ना व उतरना 

Stair Running - Pet Kam Karne Ki Exercise
Stair Running - Pet Kam Karne Ki Exercise
अगर आप वजन कम करने के लिए कोई आसान व सस्ता विकल्प खोज रहे हैं तो सीढ़ियां चढ़ना व उतरना सबसे अच्छा विकल्प है। सीढ़ियां सभी के घर में होती हैं और आप दिन में कम से कम 20 मिनट इस एक्सरसाइज को जरूर करें। शुरुवाती दिनों में आराम-आराम से सीढ़ियों से चढ़ें व उतरें। धीरे-धीरे आप अपनी गति की बढ़ा सकते हो। 

3. तेजी से चलना 

Speed Running
Speed Running
कुछ लोगों को ज्यादा एक्सरसाइज करना अच्छा नहीं लगता है। इस तरह के लोग रोजाना 30-40 मिनट तेजी से चलें। इससे आपके पूरे शरीर की चर्बी कम होगी और कुछ ही हफ्तों में आपका वजन कम हो जायेगा। यह पेट कम करने की सबसे उत्तम व आसान एक्सरसाइज है। आप इसे सुबह या शाम को कर सकते हैं। इसका सबसे ज्यादा असर खाली पेट होता है। 

4. साइकिल चलाना 

Cycling For Weight Loss
Cycling For Weight Loss
अगर आपको चलना अच्छा नहीं लगता है, तो आप साइकिल चलाकर भी अपना वजन कम कर सकते हो। आजकल लोग थोड़ी दूर जाने के लिए भी बाइक, एक्टिवा या कार का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा करने से शरीर की एक्सरसाइज नहीं हो पाती है। इसलिए अपनी सभी चीजों को छोड़ कर साइकिल पर जाने की आदत बनाएं। ऐसा करने से आपका वजन कम हो जायेगा और शरीर भी स्वस्थ रहेगा।

5. कपालभाति

Kapalbhati
Kapalbhati
रोजाना कपालभाति प्राणायाम करने से पेट की चर्बी आसानी से कम हो जाती है। इसके लिए आपको रोजाना सुबह खाली पेट कपालभाति प्राणायाम करना है। इस प्राणायाम की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे करने से थकान कम होती है और शरीर चुस्त रहता है। रोजाना इसे करने से  स्मरण शक्ति और दिमाग तेज हो जाता है। 

6. बाई-साइकिल एक्सरसाइज 

Bicycle Exercise For Weight Loss
Bicycle Exercise For Weight Loss
इस एक्सरसाइज को करना बहुत आसान है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए जमीन पर चटाई बिछा कर लेट जाएं और तस्वीर में दिखाए गए अनुसार एक्सरसाइज करें। इस एक्सरसाइज को 20 मिनट तक करने से पेट कम हो जाता है। इसे आप पहले एक मिनट करें और फिर कुछ देर आराम करें। ऐसे ही इसे 20 मिनट तक करें।

7. डांस करना 

Dancing -  Pet Kam Karne Ki Exercise
Dancing -  Pet Kam Karne Ki Exercise
अगर आपको एक्सरसाइज करना, दौड़ना आदि अच्छा नहीं लगता है, तो आप टीवी या मोबाइल पर अपनी पसंद का संगीत चलाकर डांस कर सकते हो। डांस करते समय पूरे शरीर की मांसपेशियां एक्टिव हो जाती हैं। रोजाना 30 मिनट डांस करने से आप एक महीने में 10 किलोग्राम तक वजन कम कर सकते हो। डांस करने से आपका मन भी उदास नहीं होगा।

Read More:  Body banane ki dawa

दोस्तों इस लेख में हमने 7 Pet Kam Karne Ki Exercise बताई हैं। यह सभी एक्सरसाइज बहुत आसान व असरदार हैं। आप इनमें से कोई भी दो या तीन एक्सरसाइज रोजाना करें। इससे कुछ ही हफ़्तों में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। अगर आप इस विषय में कुछ पूछना चाहते हो, तो कमेंट करके पूछें। इस लेख को अपने दोस्तों के साथ शेयर भी करें। इसी तरह की स्वास्थ्य, फिटनेस, बॉडीबिल्डिंग, Gharelu Nuskhe व डाइट से जुड़ी जानकारी पढ़ने के लिए मुझे फॉलो करें। जय श्री राम // 

No comments

Powered by Blogger.