पेट दर्द को ठीक करने के असरदार घरेलू नुस्खे - Pet Dard Ke Gharelu Nuskhe

Pet Dard Ke Gharelu Nuskhe- पेट दर्द किसी को भी कहीं भी हो सकता है। आमतौर पर यह बहुत परेशान करता है और कई बार तो यह इतना परेशान कर देता है की हम ना कुछ खा पाते हैं और नाही कुछ कर पाते हैं। ज्यादातर पेट दर्द घरेलू नुस्खों से ठीक हो जाते हैं। अब जब भी आपके पेट में दर्द हो आप नीचे दिए हुए नुस्खों को इस्तेमाल करके पेट दर्द से तुरंत छुटकारा पा सकते हैं। तो आइये पढ़ते हैं पेट दर्द को ठीक करने के कुछ असरदार घरेलू नुस्खों के बारे में।

Pet Dard Ke Gharelu Nuskhe
Pet Dard Ke Gharelu Nuskhe

पेट दर्द के कारण - Causes of Stomach Pain In Hindi

पेट में दर्द होने के बहुत कारण हो सकते हैं। आपके पेट में दर्द नीचे दिए हुए किसी भी कारण से हो सकता है।
  • अगर आप कुछ बाहर का खा लेते हो जैसे- पिज़्जा, बर्गर, चाउमीन या कुछ भी तला हुआ तो आपको पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। 
  • अगर आपक कुछ ज्यादा उत्तेजक पदार्थ खा लेते हो उससे भी आपके पेट में दर्द हो सकता है। 
  • जरुरत ज्यादा भोजन करने से भी यह रोग हो जाता है। 
  • कब्ज की वजह से पेट साफ़ नही होता। इस वजह से भी पेट में दर्द हो जाता है। 
  • पेट में दर्द इन रोगों के कारण भी हो सकता है जैसे- पेट में कोई जख्म होना, पित्ताशय में पथरी, गुर्दे में पथरी आदि। 
  • अगर आप अधिक वजन उठा लेते होतो उससे नाभि अपने स्थान से हट जाती है। इस कारण पेट में बहुत दर्द होने लग जाता है

पेट दर्द को ठीक करने के असरदार घरेलू नुस्खे - Pet Dard Ke Gharelu Nuskhe

पेट दर्द से राहत पाने के लिए बहुत से लोग दर्द निवारक (Pain Killers) दवाओं को खाते हैं। यह दवाएं आपके दर्द को तो हैं परन्तु आपकी परेशानी को खतम नहीं करती। आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बातएंगे जो आपके पेट दर्द को तो ठीक करेंगे ही साथ में आपके पेट से जुडी सारी समस्याओं को भी समाप्त कर देंगी।

1. हींग 

हींग पेट दर्द को ठीक करने के लिए उपयुक्त उपाय है। हींग में कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं जो पेट दर्द में तुरंत आराम पहुंचाते हैं। तो आइये पढ़ते हैं हींग को उपयोग करने के तरीके।


इसके लिए आपको चाहिए
  • हींग- 1 चुटकी 
  • पानी - एक कप 
  • सेंधा नमक - स्वादनुसार 
करने की विधि
  • पानी में हींग, सेंधा नमक मिला कर दिन में 2-3 बार इसका सेवन करें। यह आपको जल्दी ही पेट दर्द से छुटकारा दिलाएगा। अगर आपको गैस की दिक्कत है तो यह इसे भी ठीक कर देगा। 
  • हींग को थोड़ा से घिस कर इसका लैप बना लें। इस लेप को नाभि पर रखने से पेट दर्द में राहत मिलती है।

2. बेकिंग सोडा और नींबू 

बेकिंग सोडा शरीर में pH स्तर को नियंत्रित करता है और बहुत सी तरह की इन्फेक्शन को भी खतम करता है। नींबू में विटामिन C पाया जाता है जो शरीर को चमकदार बनाने के साथ ही अनेक तरह के विषैले पदार्थों को भी बाहर निकाल देता है। तो आइये पढ़ते हैं इसको करने की विधि के बारे में।

इसके लिए आपको चाहिए
  • नींबू का रस 
  • सेंधा नमक 
  • बेकिंग सोडा - 1 चम्मच 
  • पानी - 1 गिलास 
करने की विधि
  • एक गिलास पानी में नींबू का रस, बेकिंग सोडा और नमक डाल कर अच्छे से घोल लें।इस घोल का दिन में 2-3 बार सेवन करें।

3. दही

दही हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। दही में बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो हमारे पाचन तंत्र के लिए काफी लाभदायक होते हैं। अगर आपका भोजन नहीं पचने की वजह से दर्द हो रहा है तो इस उपाय से तुरंत ठीक हो जाएगा। आइये पढ़ते हैं इसको उपयोग करने की विधि।

इसके लिए आपको चाहिए
  • दही- 1 कटोरी 
  • सेंधा नमक - स्वादानुसार 
  • इलायची पाउडर - 2 चुटकी 
  • हरा धनिया- 1 चम्मच 
करने की विधि
  • दही में सेंधा नमक, इलायची पाउडर और हरा धनिया को डाल कर अच्छे से मिला लें। इसको खाना खाने के एक घंटे बाद सेवन करें। इसको रोजाना खाने से पेट दर्द, गैस और बदहजमी जैसी समस्याएं दूर होती हैं।

4. सौंफ

सौंफ में कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं जो पेट दर्द से तुरंत राहत दिलाते हैं और साथ में पेट की सुर भी समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं। तो आइये पढ़ते हैं इसको उपयोग करने की विधि।


इसके लिए आपको चाहिए
  • सौंफ - 1 चम्मच 
  • शहद 
  • पानी - 1 कप 
करने की विधि
  • एक कप पानी में १ चम्मच कुटी हुई सौंफ का चूर्ण डाल कर इसे 10 मिनट धीमी आंच पर उबालें। अब इसे छान कर इसमें स्वादानुसार शहद मिला कर इसका सेवन करें।

5. अजवाइन 

अजवाइन पेट से जुड़े सभी प्रकार के रोगों के लिए रामबाण जड़ी-बूटी है। इसको करना बहुत ही ज्यादा आसान और असरदार है। तो आइए पढ़ते हैं पेट के दर्द को ठीक करने के लिए कैसे उपयोग करते हैं अजवाइन को।
इसके लिए आपको चाहिए
  • अजवाइन 
  • गरम पानी - 1 गिलास 
इसको करने की विधि
  • एक चम्मच अजवाइन को तवे पर अच्छे से भून लें। भुनने के बाद इसको एक गिलास गरम पानी के साथ खा लो। इसको करने से तुरंत ही आपको राहत मिलेगी।

डॉक्टर के पास कब जाएं ?

  • अगर आपको दर्द के साथ उल्टी हों या मरोड़ के साथ खूनी दस्त होने पर। 
  • यदि दर्द के साथ पेट फूल जाये और हरे पीले रंग की उल्टी हो। साथ ही मल निकलना बंद हो। 
  • 15 दिन के बाद भी दर्द ठीक न हो रहा हो। 
  • पेट दर्द होने के साथ पेट बहुत टाइट हो गया हो या मल व गैस रुकी हो। 
  • महिलाओं में माहवारी के अलावा दर्द के साथ खून जा रहा हो।

No comments

Powered by Blogger.