जुकाम को ठीक करने के असरदार घरेलू नुस्खे- Jukam Ko Thik Karne Ke Gharelu Nuskhe

Jukam Ko Thik Karne Ke Gharelu Nuskhe- जुकाम बहुत ही ज्यादा सामान्य बीमारी है जो किसी भी इंसान को कभी भी हो सकती है। ऐसा कहा जाता है जुकाम में अगर कोई अंग्रेजी दवा लेते हैं तो ये और भी ज्यादा बिगड़ता है। वैसे जुकाम का कोई इलाज भी नही है परन्तु कुछ घरेलू नुस्खों की सहायता से आप जुकाम के प्रभाव को कम कर सकते हो। अगर आप जुकाम से काफी समय से परेशान हो तो में दिये गये नुस्खे आपके लिये बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

आमतौर पर जुकाम 5-7 दिन में पूरी तरह ठीक हो जाता है परन्तु कुछ जुकाम ठीक होने में थोड़ा समय लगातें हैं।

Common Cold Home Remedies In Hindi
Common Cold Home Remedies In Hindi

जुकाम के लक्षण - Jukam Ke Lakshan

यदि आपको जुकाम हो गया है तो आपको नीचे दी गयी परेशनी भी हो सकती हैं:
  • सिर दर्द 
  • छींकें आना 
  • नाक से पानी बहना 
  • शरीर में दर्द रहना

जुकाम को ठीक करने के असरदार घरेलू नुस्खे - Jukam Ke Gharelu Upay

जैसा की मैंने आपको बताया की सर्दी जुकाम को रोक पाना पूरी तरह से संभव नहीं है। परन्तु आयुर्वेद में कुछ बहुत ही असरदार नुस्खे हैं जो आपको जुकाम से छुटकारा दिलवा सकते हैं। आइये पढ़ते हैं इन नुस्खों के बारे में।


1. लहसुन

लहसुन रसोई घर में बहुत सारी चीजों में इस्तेमाल किया जाता है। लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाये जातें हैं जो हमारे दिल और रोग प्रतिरोधक प्रणाली को बढ़ाने के लिए लाभदायक होते हैं।

इसके लिए आपको चाहिये
  • लहसुन की कलियाँ: 1-2
  • शहद - 1 चम्मच
करने का तरीका
  • लहसुन की कलियों को दरदरा पीस लें और उसे तुरंत चबाकर शहद के साथ निगल लें। निगल लें।

2. तुलसी और लौंग 

तुलसी और लौंग जुकाम को ठीक काफी असरदार हैं। तुलसी सर्दी, खाँसी और जुकाम में रामबाण इलाज है। आइये पढ़ते हैं इसको करने के तरीके।
इसके लिए आपको चाहिये
  • तुलसी के पत्ते - 7 
  • लौंग - 5 
  • पानी - 1 गिलास 
करने का तरीका
  • तुलसी और लौंग को पानी में पकाएँ। तुलसी और लौंग को पानी में डालने से पहले कूटकर हल्का सा दरदरा कर लें। जब पानी पककर आधा रह जाए तो उसमें थोड़ा सा सेंधा नमक दाल लें। इस पानी को गुनगुना-गुनगुना होने पर पी जायें। इस पानी कुछ समय के लिए चादर ओढ़ कर पसीना ले लें। इससे बुखार भी उतर जाता है और सर्दी, खाँसी और जुकाम भी ठीक हो जाता है।

3. शहद

शहद प्रकृति का एक बहुत ही अच्छा उपहार है जिसमें एक कुदरती गुण होता है जो हमारी रोग प्रतिरोधक प्रणाली बढ़ाने में मदद करता है। शहद में एंटीवायरल गुण भी होते हैं जो गले की खराश और जुकाम में बहुत लाभदायक होते हैं।

इसके लिए आपको चाहिये
  • शहद- 1 चम्मच 

करने का तरीका
  • शहद को आप कच्चा ही खा सकते हैं। अगर आपसे ज्यादा मीठा नहीं खाया जाता तो शहद को गरम पानी में मिला कर भी पी सकते हो।

4. प्याज 

प्याज में बहुत सारे ऐसे गुण पाये जाते हैं जो जुकाम को जड़ से खतम करने में सहायक हैं। ये बंद नाक को भी आसानी से खोल देता है। आइये पढ़ते हैं इसको करने की उचित विधि।

इसके लिए आपको चाहिये
  • लाल प्याज - 1 
  • शहद 
करने का तरीका
  • प्याज को छील कर छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। इन टुकड़ों के ऊपर इस तरह शहद डाल दें की वो पूरे ढ़क जाएं। अब इसे पूरी रात एक बंद डिब्बे में रखकर छोड़ दें। सुबह 1-2 प्याज निकाल कर खा लें। इस तरह से दिन में इसे कईं बार खाएं।

5. हल्दी 

हल्दी सर्दी, खाँसी और जुकाम में बहुत ही अधिक लाभप्रद होती है। हल्दी से त्वचा आदि रोग भी ठीक होते हैं। अपने शास्त्रों में तो हल्दी को बहुत सारे रोगों को ठीक करने के लिए प्रयोग किया जाता है।

इसके लिए आपको चाहिये
  • हल्दी - 1 चम्मच 
  • दूध - 1 गिलास 
करने का तरीका
  • एक गिलास दूध में हल्दी डाल कर उसे आग पकाएं। जब उबाल आ जाये तो इसे गिलास में कर लें। रात को सोने इस गरम-गरम दूध का सेवन करें। आपको इससे बहुत आराम मिलेगा।

6. सीतोपलादी चूर्ण

सीतोपलादी चूर्ण बहुत ही ज्यादा उपयोगी है। यह जुकाम के अलावा सर्दी, खाँसी, गले की खराश और बुखार से भी निजात दिलाता है। तो आइये पढ़ते हैं इसको उपयोग में लाने की विधि।

इसके लिए आपको चाहिये

  • सीतोपलादी चूर्ण: आधा चम्मच 
  • शहद 
करने का तरीका
  • सीतोपलादी चूर्ण को अपने अनुसार शहद में मिलाकर प्रातः और सायंकाल को खाली पेट चाटें। यह नुस्खा बहुत ही कारगर और आसान है। 

7. काली मिर्च 

काली मिर्च सर्दी, खाँसी और जुकाम के लिए सबसे अच्छा घरेलू इलाज है। काली मिर्च में कैपसाइसिन होता है जो बंद नाक को खोल कर आपको तुरंत आराम पहुँचता है। आइए पढ़ते हैं इसे उपयोग करने की विधि।
इसके लिए आपको चाहिये
  • काली मिर्च पीसी हुई 
  • दूध 
करने का तरीका
  • अगर आपकी नाक ज्यादा बह रही है तो अपने खाने में काली मिर्च का चूर्ण छिड़क लें। ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा। 
  • रात को सोते समय एक गिलास दूध में काली मिर्च डाल कर पकाएं। इसे गरम-गरम पीने के बाद चादर ओढ़ कर सो जाएं। सुबह तक आपको जुकाम से बहुत राहत मिल जाएगी।
दोस्तों यह घरेलू नुस्खे बहुत ही ज्यादा असरदार हैं और सस्ते भी हैं। जैसा की आप जानते हैं आजकल डॉक्टर दवा देने के बहुत ज्यादा पैसे लेते हैं। कुछ गरीब लोग ऐसे होते हैं जो इस खर्चे को नहीं उठा सकते। आप इस जानकारी को अपने Facebook, WhatsApp, Instagram और Twitter पर ज्यादा से ज्यादा share करें ताकि यह जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच पाये।

No comments

Powered by Blogger.